Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: बेटी प्रणीति कर रहीं विरोध…पिता सुशील कुमार शिंदे ने किया परिसीमन बिल का समर्थन, राहुल गांधी के लिए मुश्किल घड़ी – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > बेटी प्रणीति कर रहीं विरोध…पिता सुशील कुमार शिंदे ने किया परिसीमन बिल का समर्थन, राहुल गांधी के लिए मुश्किल घड़ी – Delhi News Daily
Entertainment

बेटी प्रणीति कर रहीं विरोध…पिता सुशील कुमार शिंदे ने किया परिसीमन बिल का समर्थन, राहुल गांधी के लिए मुश्किल घड़ी – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: November 28, 2026 11:12 am
delhinewsdaily
Share
sushilkumar shinde supported delimitation bill
SHARE


Contents
Delimitation Bill Row: संसद के विशेष सत्र में संशोधित परिसीमन बिल लाने जाने की तैयारी के बीच राजनीति गर्म है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने एनसीपी और डीएमके के स्टैंड बदलने पर इसकी तुलना गद्दारी से की है, लेकिन इस सब के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता सुशील कुमार शिंदे ने परिसीमन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है यह होना चाहिए।हाइलाइट्सNCP शरद से रिश्ता तोड़ सकती है कांग्रेसDMK और एनसीपी ने दिया झटका

Delimitation Bill Row: संसद के विशेष सत्र में संशोधित परिसीमन बिल लाने जाने की तैयारी के बीच राजनीति गर्म है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने एनसीपी और डीएमके के स्टैंड बदलने पर इसकी तुलना गद्दारी से की है, लेकिन इस सब के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता सुशील कुमार शिंदे ने परिसीमन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है यह होना चाहिए।

हाइलाइट्स

  • महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे बोले-परिसीमन होना चाहिए
  • सोलापुर से कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे के पिता हैं सुशील कुमार शिंदे
  • कांग्रेस पार्टी ने परिसीमन बिल का विरोध करने का लिया है निर्णय
sushilkumar shinde supported delimitation bill
सुशील कुमार शिंदे ने परिसीमन बिल का किया समर्थन।(फोटो– नवभारतटाइम्स.कॉम)
मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री रह चुके सुशील कुमार शिंदे ने परिसीमन बिल का समर्थन किया है। शनिवार को शिंदे ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि परिसीमन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या में वृद्धि के अनुपात में प्रतिनिधित्व भी बढ़ना चाहिए। शिंदे का बयान ऐसे वक्त पर सामने आया है जब राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस परिसीमन विधेयक को रोकने के लिए पूरी ताकत से लड़ेगी और बीजेपी अपने राजनीतिक फायदे के लिए परिसीमन करना चाहती है। शिंदे का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब संशोधित परिसीमन बिल डीएमके और एनसीपी (शरद पवार) कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं।

NCP शरद से रिश्ता तोड़ सकती है कांग्रेस

सुशील कुमार शिंदे कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। वह कांग्रेस की लोकसभा सांसद प्रणीति शिंदे के पिता हैं। प्रणीति शिंदे कांग्रेस की प्रमुख महिला सांसदों में एक हैं। शिंदे ने अपने बयान से कांग्रेस को मुश्किल में डाल दिया है क्योंकि राहुल गांधी ने संकेत दिया है कि यदि विपक्षी गठबंधन के दल (एनसीपी-शरद) इस मुद्दे पर अलग रुख अपनाते हैं, तो उनके साथ राजनीतिक संबंधों पर दोबारा विचार किया जा सकता है। राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस परिसीमन विधेयक को रोकने के लिए पूरी ताकत से लड़ेगी और बीजेपी अपने राजनीतिक फायदे के लिए परिसीमन करना चाहती है। कांग्रेस ने यह भी संकेत दिया है कि यदि विपक्षी गठबंधन के दल इस मुद्दे पर अलग रुख अपनाते हैं, तो उनके साथ राजनीतिक संबंधों पर दोबारा विचार किया जा सकता है।

DMK और एनसीपी ने दिया झटका

लंबे वक्त पर कांग्रेस के अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन में रही डीएमके के साथ शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने परिसीमन बिल को समर्थन देने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने इस बिल का विरोध करने का निर्णय लिया है। सुशील कुमार शिंदे कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। वह महाराष्ट्र के सीएम, केंद्रीय गृह मंत्री के साथ राज्यपाल भी रहे हैं। वह 2002 में उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवार भी रहे थे। उन्होंने बिल के समर्थन में बयान देकर कांग्रेस को मुश्किल में डाला है।

अचलेंद्र कटियार

लेखक के बारे मेंअचलेंद्र कटियारअचलेंद्र कुमार कटियार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गुजरात में रहकर पश्चिमी राज्यों की हलचल को कवर करते हैं। प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ अध्यापन को मिलाकर उन्हें 17 से अधिक वर्षों का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों में रिपोर्टर और एडिटर की भूमिका में काम किया है। अचलेंद्र कुमार कटियार ने सितंबर 2022 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था।

पिछले तीन वर्षों में उन्होंने तीन बड़े चुनावों को कवर किया है। इनमें 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव, 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव शामिल हैं। गुजरात विधानसभा चुनावों में उन्होंने ‘गुजरात बोले’ के तहत कई ग्राउंड रिपोर्ट्स की थीं।

गुजरात की राजनीतिक हलचल हो या फिर कोई बड़ा घटनाक्रम, उसके तमाम पहलुओं को अचलेंद्र रिपोर्ट करते हैं। गुजरात में अहमदाबाद विमान हादसे को उन्होंने सभी एंगल से कवर किया था। राजनीतिक घटनाक्रमों को वे स्टोरी और वीडियो के जरिए पाठकों तक पहुंचाते हैं।

विशेषज्ञता:
गुजरात समेत पश्चिमी राज्यों की राजनीति पर अच्छी पकड़, अपराध और ब्यूरोक्रेसी की हलचल, शहरों के विकास से जुड़े अपडेट और बड़े आयोजनों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना।

पत्रकारिता अनुभव:
प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को मिलाकर 17 से अधिक वर्षों से कार्यरत अचलेंद्र कुमार कटियार ने अप्रैल 2008 में मेरठ से प्रकाशित होने वाले डीएलए न्यूज़पेपर से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान (कानपुर लोकेशन) में सब-एडिटर के तौर पर काम किया। फिर कानपुर में ही दैनिक जागरण समूह के आई-नेक्ट न्यूज़पेपर में बतौर सब-एडिटर कार्य किया।

मार्च 2011 में उन्होंने दिल्ली का रुख किया और इंडिया न्यूज़ समूह के अख़बार आज समाज को जॉइन किया। यहां विभिन्न डेस्क के साथ-साथ खेल रिपोर्टिंग भी की। अप्रैल 2012 में हिंदुस्तान टाइम्स समूह के अख़बार हिंदुस्तान की युवा टीम का हिस्सा बने। यहां रहते हुए उन्होंने टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया से जुड़ी तमाम हलचलों को कवर किया।

2014 में वे हिंदुस्तान के दिल्ली ब्यूरो की रिपोर्टिंग टीम में शामिल हुए। इसके बाद दिल्ली मेट्रो, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) से जुड़ी खबरों के साथ-साथ दिल्ली की समस्याओं को कवर किया।

2017 में दिल्ली-एनसीआर के अंतर्गत आने वाले गुरुग्राम के ब्यूरो चीफ बने। बतौर चीफ रिपोर्टर उन्होंने हरियाणा की टीम को लीड किया। इस दौरान हरियाणा के 2019 विधानसभा और लोकसभा चुनावों को कवर किया। कई बड़ी रैलियों की रिपोर्टिंग की और कोरोना महामारी के दौरान ग्राउंड ज़ीरो से कवरेज किया।

विश्वविद्यालय में अध्यापन:
2020 में न्यूज़रूम से क्लासरूम की ओर रुख करते हुए उन्होंने गुजरात के वडोदरा स्थित पारूल यूनिवर्सिटी को जॉइन किया। यहां उन्होंने फैकल्टी ऑफ आर्ट्स के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अध्यापन किया। इस दौरान पत्रकारिता के छात्रों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ फील्ड के अनुभवों से भी अवगत कराया।

अगस्त 2021 में उन्होंने मीडिया स्टार्टअप नेशन प्लान न्यूज़ को जॉइन किया। यहां ‘रिमांड’ नाम के टॉक शो के जरिए कई हस्तियों के इंटरव्यू किए।

शिक्षा / पुरस्कार:
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले अचलेंद्र कटियार ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJM University), कानपुर के डीएवी कॉलेज से पीजी किया है। इसके बाद दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया से मीडिया की पढ़ाई की।

अच्छे काम के लिए अचलेंद्र कटियार को कई इन-हाउस और बाहरी संस्थाओं से पुरस्कार मिल चुके हैं। हरियाणा में काम के दौरान उन्हें ‘गुरुग्राम अचीवर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था।… और पढ़ें





Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Nathan Lyon Is Out As Australia’s Top-Choice Spin Bowler After 13 Years – Delhi News Daily
Next Article Dalal Street Week Ahead: Nifty faces crucial 26,000–26,300 hurdle; eyes further consolidation – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • A New York condominium installed 24-hour security after tenants allegedly caused repeated disturbances; in November 2026, an appeals court overturned a $243,966.96 judgment against their landlord – Delhi News Daily
  • Dalal Street Week Ahead: Nifty faces crucial 26,000–26,300 hurdle; eyes further consolidation – Delhi News Daily
  • बेटी प्रणीति कर रहीं विरोध…पिता सुशील कुमार शिंदे ने किया परिसीमन बिल का समर्थन, राहुल गांधी के लिए मुश्किल घड़ी – Delhi News Daily
  • Nathan Lyon Is Out As Australia’s Top-Choice Spin Bowler After 13 Years – Delhi News Daily
  • Stalin’s ‘Two Conditions’ Met: Why The DMK Agreed To Back Centre’s Delimitation Bill – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Charles Delivers Powerful Message About ‘Grief’ As Harry’s Efforts To Repair Bond Return To Focus – Delhi News Daily

Charles Delivers Powerful Message About ‘Grief’ As Harry's Efforts To Repair Bond Return To Focus Source link

0 Min Read
NCP merger sunetra pawar bjp supriya sule
Entertainment

बीजेपी क्यों मांग रही है एनसीपी के विलय की मन्नत, पवार फैमिली में कहां फंसा है पेंच, जानिए इनसाइड स्टोरी – Delhi News Daily

नवभारतटाइम्स.कॉम•13 Nov 2026, 2:36 pm ISTअजित पवार के निधन के बाद पहली बार शरद पवार गुट के नेताओं ने दावा…

15 Min Read
Delhi Clean Air Program DCAP World Bank 150 million dollars five year air pollution mitigation plan
Entertainment

दिल्ली में प्रदूषण घटाने की तैयारी तेज, पर पुरानी गाड़ी को लेकर नई चुनौती, वर्ल्ड बैंक देगा 150 मिलियन डॉलर का फंड – Delhi News Daily

दिल्ली क्लीन एयर प्रोग्राम के पहले चरण में वर्ल्ड बैंक 150 मिलियन डॉलर की मदद देगा। पांच साल की योजना…

16 Min Read
delhi fire services
Entertainment

दिवाली पर दिल्ली में ‘भयानक दंगल’, फायर डिपार्टमेंट को 257 इमरजेंसी कॉल, आग की 214 घटनाएं, 11 गंभीर – Delhi News Daily

राजधानी दिल्ली में 8 नवंबर को दिवाली के दिन फायर सर्विस डिपार्टमेंट को 214 जगहों पर आग लगने की सूचना…

18 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?