Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: आवारा कुत्तों का डेटा छुपाना MCD को पड़ा भारी, सूचना आयोग ने लगाया जुर्माना, आवेदक को मिलेगा मुआवजा – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > आवारा कुत्तों का डेटा छुपाना MCD को पड़ा भारी, सूचना आयोग ने लगाया जुर्माना, आवेदक को मिलेगा मुआवजा – Delhi News Daily
Entertainment

आवारा कुत्तों का डेटा छुपाना MCD को पड़ा भारी, सूचना आयोग ने लगाया जुर्माना, आवेदक को मिलेगा मुआवजा – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: June 8, 2026 2:12 am
delhinewsdaily
Share
Delhi news
SHARE


Contents
आवारा कुत्तों के मैनेजमेंट और फंड से जुड़ी जानकारी छुपाने पर केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया है।सीआईसी ने एमसीडी पर लगाया फाइनक्या था पूरा मामलाएमसीडी कमिश्नर को दिए निर्देशसुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया जिक्रसीआईसी ने जताई इस बात पर चिंतासीधे जवाब देने की बजाया करने लगे टाल मटोल

आवारा कुत्तों के मैनेजमेंट और फंड से जुड़ी जानकारी छुपाने पर केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया है।

Delhi news
केंद्रीय सूचना आयोग ने एमसीडी पर लगाया जुर्माना
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आवारा कुत्तों के मैनेजमेंटऔर उनकी नसबंदी से जुड़े आंकड़े छिपाना दिल्ली नगर निगम को भारी पड़ गया है। तीन साल लंबी चली एक आरटीआई कानूनी लड़ाई के बाद, केंद्रीय सूचना आयोग ने एमसीडी पर कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने पाया कि एमसीडी ने इस मामले में जानकारी देने में “जानबूझकर और पक्के इरादे से रुकावट” डाली।

सीआईसी ने एमसीडी पर लगाया फाइन

इस घोर लापरवाही के लिए सीआईसी ने जन सूचना अधिकारी (PIO) पर ₹25,000 का अधिकतम जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही, मानसिक परेशानी और लंबी कानूनी लड़ाई झेलने के लिए आरटीआई आवेदक अक्षय कुमार मल्होत्रा को ₹10,000 का मुआवजा देने का भी आदेश दिया गया है।

क्या था पूरा मामला

आपका बता दें कि यह पूरा मामला दिसंबर 2022 का है, जब अक्षय कुमार मल्होत्रा ने एक आरटीआई दाखिल कर एमसीडी से आवारा कुत्तों की नसबंदी, वैक्सीनेशन, डॉग शेल्टर, पशु कल्याण संगठनों (NGO) को किए गए भुगतान और जनता से मिली शिकायतों पर हुई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा था।

एमसीडी कमिश्नर को दिए निर्देश

इस पर सुनवाई करते हुए सीआईसी ने अब एमसीडी कमिश्नर को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे जानवरों के जन्म नियंत्रण (ABC) कार्यक्रम, एनजीओ को दिए गए फंड, कॉन्ट्रैक्ट और शिकायतों की स्टेटस रिपोर्ट को अपनी वेबसाइट पर खुद से सार्वजनिक करें। आयोग ने कहा कि यह जानकारी सार्वजनिक फंड और जन सुरक्षा से जुड़ी है, जिसे आरटीआई एक्ट की धारा 4(1)(b) के तहत पहले ही वेबसाइट पर होना चाहिए था।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया जिक्र

केंद्रीय सूचना आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के 19 मई, 2026 के हालिया फैसले का भी जिक्र किया, जिसमें शीर्ष अदालत ने एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) उपायों की बारीकी से निगरानी के लिए पुख्ता डेटा को सार्वजनिक करने की जरूरत पर जोर दिया था। सीआईसी ने माना कि अगर यह डेटा पहले से पोर्टल पर उपलब्ध होगा, तो पारदर्शिता बढ़ेगी।

सीआईसी ने जताई इस बात पर चिंता

आयोग ने सुनवाई के दौरान इस बात पर भी गंभीर चिंता जताई कि जब आवेदक ने आवारा कुत्तों से जुड़ी जानकारी मांगी, तो एमसीडी विभाग द्वारा उसकी पर्सनल डिटेल्स लीक कर दी गईं, जिसके बाद उसे ‘थर्ड पार्टी’ (तीसरे पक्ष) द्वारा डराया-धमकाया और परेशान किया गया। आयोग ने कहा कि डेटा ऑनलाइन होने से आरटीआई कार्यकर्ताओं को ऐसे उत्पीड़न से बचाया जा सकेगा।

सीधे जवाब देने की बजाया करने लगे टाल मटोल

एमसीडी के अधिकारियों ने आवेदक को सीधे जानकारी देने के बजाय टाल-मटोल की और कहा कि वह उन एनजीओ से खुद संपर्क करे जिन्होंने काम किया था। आयोग ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अधिकारी जानते थे कि एनजीओ पब्लिक अथॉरिटी नहीं हैं और वे जानकारी देने से मना कर देंगे। –

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Bruno Fernandes And Ana Pinho Net Worth In 2026: Premier League Player Of The Season And The Woman Behind His Success – Delhi News Daily
Next Article SC ruling seen shaping Sebi’s fraud-finding frame – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Adani Green Energy H1 Update: Operational capacity rises 24% YoY to 20,763 MW, energy sales jump 32% – Delhi News Daily
  • राजधानी में CJP प्रोटेस्ट के दौरान बड़ी खबर, दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, 2020 में भड़की थी हिंसा – Delhi News Daily
  • Gambhir: ‘Bowlers’ careers are at stake’ – Delhi News Daily
  • ‘Silent On JNU Harassment’: Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi After Professor’s Dismissal – Delhi News Daily
  • Amazon Great Indian Festival 2026: Best QLED and Mini-LED TV Deals – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Delhi Signature Bridge defects
Entertainment

Delhi: 1518.37 करोड़ से बना सिग्नेचर ब्रिज 8 साल में ही होने लगा जर्जर, कौन जिम्मेदार? – Delhi News Daily

वजीराबाद के पास यमुना पर बने दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज के सेफ्टी ऑडिट में कई खामियां मिली हैं। ब्रिज हेल्थ…

4 Min Read
Entertainment

Ganesh Chaturthi EXCL! Vasudha Star Abhishek Sharrma Reveals What He Enjoys Most About The Festival: Sense Of… – Delhi News Daily

Ganesh Chaturthi Exclusive: Abhishek Sharrma has been winning hearts with his performance as Devansh, the hero of Zee TV's hit…

3 Min Read
Delhi Weather Today
Entertainment

Delhi Weather Today: दिल्ली में 15 मई तक लू पर ब्रेक, 3 से 5 मई के बीच आंधी-बारिश का डबल अटैक, पढ़िए वेदर अपडेट – Delhi News Daily

दिल्ली में 15 मई तक लू से राहत रहेगी, तापमान 40 डिग्री के पार जाने के आसार कम हैं। 3…

6 Min Read
Entertainment

When Vijay recalled Alphonse Puthren’s story for Jason Sanjay; says ‘Thought it was for me’ – Delhi News Daily

When Vijay recalled Alphonse Puthren's story for Jason Sanjay; says 'I thought it was for me'. Tamil Nadu Chief Minister…

6 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?