Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: शाइना एनसी का इंडी ब्लॉक पर बड़ा अटैक, बोलीं- इनके पास कुछ नहीं बचा, कभी चुनाव आयोग तो कभी PM का अपमान करते हैं – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > शाइना एनसी का इंडी ब्लॉक पर बड़ा अटैक, बोलीं- इनके पास कुछ नहीं बचा, कभी चुनाव आयोग तो कभी PM का अपमान करते हैं – Delhi News Daily
Entertainment

शाइना एनसी का इंडी ब्लॉक पर बड़ा अटैक, बोलीं- इनके पास कुछ नहीं बचा, कभी चुनाव आयोग तो कभी PM का अपमान करते हैं – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: November 1, 2026 11:12 am
delhinewsdaily
Share
shaina nc
SHARE


Contents
शिवसेना नेता शाइना एनसी ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए उस पर चुनाव आयोग, ईवीएम, प्रधानमंत्री और सुप्रीम कोर्ट का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी की RSS संबंधी टिप्पणी की आलोचना की।‘इंडी ब्लॉक का कुछ बचा नहीं’RSS को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर पलटवारवे किसके लिए आंदोलन कर रहे हैं?महायुति में कोई अंतर नहीं

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए उस पर चुनाव आयोग, ईवीएम, प्रधानमंत्री और सुप्रीम कोर्ट का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी की RSS संबंधी टिप्पणी की आलोचना की।

shaina nc
शाइना एनसी
मुंबई: शिवसेना नेता और प्रवक्ता शाइना एनसी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 565 रियासतों को एकत्र कर भारत को एक सूत्र में पिरोया और उन्हें एकीकृत भारत का शिल्पकार कहा जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के माध्यम से उन्हें याद करने की मुहिम चलाई है। उन्होंने इंडिया ब्लॉक की रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडी ब्लॉक का कुछ बचा नहीं है, वो कभी चुनाव आयोग, कभी ईवीएम, कभी प्रधानमंत्री तो कभी सुप्रीम कोर्ट का अपमान करते हैं।

‘इंडी ब्लॉक का कुछ बचा नहीं’

इंडिया ब्लॉक की बैठक को लेकर शिवसेना नेता और प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा कि इंडी ब्लॉक का कुछ बचा नहीं है। वो कभी चुनाव आयोग, कभी ईवीएम, कभी प्रधानमंत्री का अपमान और कभी सुप्रीम कोर्ट का अपमान करते हैं। इंडी गठबंधन के पास अब कुछ बचा नहीं है। वे यह भी नहीं समझते कि दिवाली का वातावरण है और व्यापारियों को कितना नुकसान हो रहा है। 10,000 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हो रहा है। वे अपनी राजनीति करते रहें, हमें हमारा काम करने दीजिए।

RSS को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर पलटवार

आरएसएस को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि उन्हें शायद पता नहीं है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मतलब क्या है और पिछले 100 वर्षों में संघ का क्या योगदान रहा है। शायद उन्होंने इसके बारे में पढ़ा भी नहीं। शायद उनको भी हाल्फ पैंट पहनकर देश को सर्वोपरि रखने की भावना समझनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी केवल बयानबाजी पर उतर आई है। जिस व्यक्ति को वे लगातार अपमानित कर रहे हैं, वह प्रधानमंत्री हैं। आपने उनकी माता के लिए, उनके पिता के लिए भी गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। अब बचा क्या है? 2029 में चौथी बार आपकी हार होगी।

वे किसके लिए आंदोलन कर रहे हैं?

किसानों को लेकर जिस तरह उद्धव ठाकरे की पार्टी आंदोलन करने वाली है, उस पर शिवसेना नेता ने कहा कि वे किसके लिए आंदोलन कर रहे हैं? हमारी सरकार ने ठान लिया है कि किसानों को 5000 रुपए मिलें और वह भी दिवाली के अवसर पर, ताकि किसी की दिवाली फीकी न रहे। हम सब सुख, शांति और समृद्धि चाहते हैं। शायद विपक्ष को भी उसी दृष्टि से सोचना चाहिए। अगर किसानों के लिए सही मायनों में कुछ करना है तो जमीनी स्तर पर काम कीजिए।

महायुति में कोई अंतर नहीं

महायुति में अलगाव की अटकलों पर उन्होंने कहा कि महायुति में कोई अंतर नहीं है। हार-जीत होती रहती है। जब हार होती है तब विश्लेषण होता है और जब जीत होती है तब भी विश्लेषण होता है। हमारी विचारधारा हिंदुत्व के प्रति कटिबद्ध है और महाराष्ट्र तथा भारत को विकसित बनाने का जो सपना हमारे नेता एकनाथ शिंदे जी देखते हैं, हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं। महाराष्ट्र के सिंहस्थ कुंभ मेले को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर शिवसेना नेता ने कहा कि जहां भावना है, जहां पारदर्शिता है, जहां जवाबदेही है, वहां इस तरह के आरोप लगाना विपक्ष के डीएनए का हिस्सा है। हम अपना काम करते रहेंगे और लोगों को अपनी आस्था का पालन करने देंगे।

राहुल महाजन

लेखक के बारे मेंराहुल महाजनराहुल महाजन नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह पंजाब, हरियाणा और हिमाचल जैसे राज्यों की खबरें कवर करते हैं। पत्रकारिता में उनका अनुभव 12 साल से अधिक का है। राहुल महाजन ने सितंबर 2022 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। इससे पहले उन्होंने न्यूज़18 हिंदी में छह साल तक बतौर वरिष्ठ संवाददाता काम किया। 2014 में जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। वहां उन्होंने बतौर कॉपी एडिटर काम किया। दो साल तक टीवी में काम करने के बाद राहुल ने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। 2016 से अब तक यह सफर लगातार जारी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वह @rahuljuly14 के नाम से सक्रिय हैं।

विशेषज्ञता:
पंजाब, हरियाणा और हिमाचल की राजनीतिक हलचल हो या फिर कोई बड़ा घटनाक्रम, उसके तमाम पहलुओं को राहुल महाजन रिपोर्ट करते हैं। उन्होंने हरियाणा और हिमाचल में हुए विधानसभा चुनावों को कवर किया है। इसके साथ ही हाल ही में हुए महाराष्ट्र निकाय चुनावों को भी उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर कवर किया।

पत्रकारिता अनुभव:
हिंदुस्तान टाइम्स, यू कनेक्ट, आज समाज, ईटीवी, प्रदेश 18, न्यूज़18 हिंदी और वर्तमान में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को मिलाकर राहुल महाजन को 12 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिमाचल की राजधानी शिमला से की थी। इसके बाद वे चंडीगढ़ में कार्यरत रहे हैं।

शिक्षा:
राहुल महाजन ने हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के एक सरकारी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला से जर्नलिज्म की पढ़ाई की। यहां से मास्टर डिग्री लेने के बाद उन्होंने पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा।… और पढ़ें





Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Rohit Sharma faces tough challenge in Auckland nets – Delhi News Daily
Next Article ET Wealth Expo: How should investors deploy Rs 10 lakh over next 10 years? Prateek Agrawal of Motilal Oswal AMC explains – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ET Wealth Expo: How should investors deploy Rs 10 lakh over next 10 years? Prateek Agrawal of Motilal Oswal AMC explains – Delhi News Daily
  • शाइना एनसी का इंडी ब्लॉक पर बड़ा अटैक, बोलीं- इनके पास कुछ नहीं बचा, कभी चुनाव आयोग तो कभी PM का अपमान करते हैं – Delhi News Daily
  • Rohit Sharma faces tough challenge in Auckland nets – Delhi News Daily
  • AAP MLA Mehraj Malik Claims ‘Operation Lotus’ Underway In J&K, Says Nazir Gurez To Be Next CM With BJP Support – Delhi News Daily
  • ReplyAll raises Rs 9.7 crore led by Sadev Ventures and Atom XVII – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Diljit Dosanjh Delhi Concert: No Parking To Closing Deadline; Here’s Everything To Know About Big Event – Delhi News Daily

Diljit Dosanjh Delhi Concert Timings: Delhi's festive calendar is getting a major music boost as Diljit Dosanjh prepares to open…

4 Min Read
Delhi Harsh Vihar Milan Garden house collapse
Entertainment

दिल्ली के हर्ष विहार में मकान गिरने से बाप-बेटे की मौत, पुराने ढांचे पर डाला जा रहा था लेंटर, सर्च ऑपरेशन के बाद सुबह मिले शव – Delhi News Daily

दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन में रविवार शाम पुराना मकान गिरने से शटरिंग ठेकेदार चंद्रपाल और उनके बेटे…

20 Min Read
Entertainment

Bhai Beej – Official Trailer – Delhi News Daily

Bhai Beej - Official Trailer Source link

0 Min Read
Entertainment

Ramarasa – Official Teaser – Delhi News Daily

Ramarasa - Official Teaser Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?