Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली के हर्ष विहार में मकान गिरने से बाप-बेटे की मौत, पुराने ढांचे पर डाला जा रहा था लेंटर, सर्च ऑपरेशन के बाद सुबह मिले शव – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली के हर्ष विहार में मकान गिरने से बाप-बेटे की मौत, पुराने ढांचे पर डाला जा रहा था लेंटर, सर्च ऑपरेशन के बाद सुबह मिले शव – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली के हर्ष विहार में मकान गिरने से बाप-बेटे की मौत, पुराने ढांचे पर डाला जा रहा था लेंटर, सर्च ऑपरेशन के बाद सुबह मिले शव – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 27, 2026 3:12 am
delhinewsdaily
Share
Delhi Harsh Vihar Milan Garden house collapse
SHARE


Contents
दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन में रविवार शाम पुराना मकान गिरने से शटरिंग ठेकेदार चंद्रपाल और उनके बेटे विजय कुमार की मौत हो गई। दोनों के शव सोमवार सुबह मलबे से निकाले गए। शुरुआती जांच में पुराने ढांचे पर नया लेंटर डालने की आशंका है। पुलिस लापरवाही से मौत के मामले की जांच कर रही है।मलबे से सुबह निकाले गए चंद्रपाल और विजय के शवपुरानी स्ट्रक्चर पर ‘चोरी-छिपे’ डाला जा रहा था लेंटर200 गज के मकान में बदलाव कर अलग किए तीन हिस्सेबिना पिलर पुरानी दीवारों पर डाला जा रहा था लेंटर, ढहा मकानबिल्डिंग के अंदर छिपाकर रखा था निर्माण का सामान, बंद मिला मेन गेटपुराने मकान पर नया लेंटर डालने से ढांचे पर पड़ा दबाव?रातभर डटे रहे, पर सुबह टूट गईं उम्मीदेंAAP ने सरकार को घेरा

दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन में रविवार शाम पुराना मकान गिरने से शटरिंग ठेकेदार चंद्रपाल और उनके बेटे विजय कुमार की मौत हो गई। दोनों के शव सोमवार सुबह मलबे से निकाले गए। शुरुआती जांच में पुराने ढांचे पर नया लेंटर डालने की आशंका है। पुलिस लापरवाही से मौत के मामले की जांच कर रही है।

Delhi Harsh Vihar Milan Garden house collapse
हर्ष विहार में रविवार शाम लेंटर डालने के बाद गिर गया था मकान
नई दिल्ली: हर्ष विहार के मिलन गार्डन में गिरे मकान के मलबे से सोमवार सुबह शटरिंग ठेकेदार और उनके बेटे के शव निकाले गए। मृतकों की पहचान चंद्रपाल (60) और विजय कुमार (39) के रूप में हुई है। हादसे के वक्त दोनों पहली मंजिल पर मौजूद थे। रातभर राहत-बचाव अभियान चलता रहा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है। सोमवार दोपहर बाद तक मलबा हटाने का काम जारी रहा। वहीं, देर रात दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान का जायजा लिया।

पुलिस के मुताबिक, हादसा रविवार शाम करीब 6:46 बजे ए-6, मिलन गार्डन, हर्ष विहार, सेवाधाम रोड पर हुआ। यहां मनोज कुमार का करीब 200 गज का मकान है। मकान के ग्राउंड फ्लोर का इस्तेमाल गोदाम के तौर पर किया जा रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि मनोज कुमार मकान का निर्माण करवा रहे थे। शटरिंग के काम के लिए उन्होंने हर्ष विहार के चंद्रपाल और उनके बेटे से संपर्क किया था। रविवार सुबह पहली मंजिल का लेंटर डालने का काम शुरू हुआ, जो शाम करीब 5 बजे पूरा हुआ। मजदूरों के जाने के कुछ ही देर बाद मकान गिर गया। उस वक्त चंद्रपाल और विजय पहली मंजिल पर शटरिंग की जांच कर रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।

Delhi news

मलबे से सुबह निकाले गए चंद्रपाल और विजय के शव

मकान गिरने की सूचना शाम 6:46 बजे पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। दमकल की दो गाड़ियां, दो एंबुलेंस और क्रेन के अलावा एनडीआरएफ, डीएमआरसी, एमसीडी और सिविल डिफेंस की टीमें भी पहुंचीं। बचाव दल ने मलबा हटाकर तलाश शुरू की। सोमवार सुबह करीब 8:15 बजे चंद्रपाल का शव मलबे से निकाला गया। 8:35 बजे विजय का शव मिला। दोनों को एंबुलेंस से जीटीबी अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारवालों को सौंप गए।

पुरानी स्ट्रक्चर पर ‘चोरी-छिपे’ डाला जा रहा था लेंटर

हर्ष विहार में जिस मकान में हादसा हुआ, उसका स्ट्रक्चर दो दशकों से भी पुराना है। मकान मालिक लगभग 150 वर्ग गज में बने पुराने स्ट्रक्चर के आधे हिस्से में स्लैब हटाकर उसके ऊपर लेंटर डाल रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। पहली मंजिल का मलबा ग्राउंड फ्लोर पर आकर गिरा। लेंटर के बारे में किसी को पता न चले, इसलिए मकान मालिक ने लेंटर डालने में इस्तेमाल होने वाली मशीन को अंदर ही खड़ा किया हुआ था। जिस समय हादसा हुआ दरवाजा अंदर से बंद था। हादसे के बाद जेसीबी मशीन से दरवाजा तोड़कर बचाव कार्य शुरू किया गया।

200 गज के मकान में बदलाव कर अलग किए तीन हिस्से

एमसीडी का कहना है कि मनोज कुमार का सेवाधाम रोड पर मंडोली एक्सटेंशन खसरा नंबर 2/17 में करीब 200 वर्ग गज का मकान है। पिछले कुछ समय से वह मकान में अल्टरेशन करने में लगा हुआ था। उन्होंने तीन अलग-अलग गेट लगाकर 50 वर्ग गज जगह को अलग कर दिया। बाकी बचे हुए 150 वर्ग गज के प्लॉट को अलग कर दिया। इस प्लॉट का ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पत्थरों की स्लैब से बना हुआ था।

बिना पिलर पुरानी दीवारों पर डाला जा रहा था लेंटर, ढहा मकान

मकान मालिक प्लॉट के आधे हिस्से से टी-आयरन और पत्थर की पट्टियों वाली छत को हटाकर उसके ऊपर लेंटर डालने में लगा हुआ था। पहली मंजिल की ऊंचाई बढ़ाने के लिए पुरानी दीवारों की ऊंचाई भी बढ़ाई गई। रविवार की रात पुरानी दीवारों पर ही बगैर पिलर खड़े किए लेंटर डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया और पहली मंजिल पर काम कर रहा ठेकेदार और उनका बेटा मलबे में दब गए।

बिल्डिंग के अंदर छिपाकर रखा था निर्माण का सामान, बंद मिला मेन गेट

एमसीडी अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग के पिछले वाले हिस्से में एंट्री करने के लिए तीन गेट थे, इनमें से मेन गेट अंदर से बंद था। मौके पर मौजूद बचावकर्मियों ने जेसीबी की मदद से मेन गेट को तोड़ा। बिल्डिंग के बाहर किसी तरह कोई कंस्ट्रक्शन सामग्री नहीं मिली। मकान मालिक ने सब सामान बिल्डिंग के अंदर ही डाला हुआ था। लेंटर डालने में इस्तेमाल होने वाली मशीन भी बिल्डिंग के अंदर ही खड़ी थी। जिससे लेंटर डालने के बारे में किसी को कुछ पता न चले।

  • घटना स्थल पर रातभर राहत-बचाव अभियान चलता रहा
  • सोमवार दोपहर बाद तक मलबा हटाने का काम जारी रहा
  • पुलिस जांच कर रही है कि यहां कंस्ट्रक्शन किस तरह से हो रहा था

पुराने मकान पर नया लेंटर डालने से ढांचे पर पड़ा दबाव?

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि पुराना मकान नया डाले गए लेंटर का वजन नहीं झेल पाया। मकान गिरने की असली वजह जांच के बाद ही साफ होगी। पुलिस मकान मालिक से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कंस्ट्रक्शन किस तरीके से कराया जा रहा था और हादसे के लिए कोई लापरवाही जिम्मेदार थी या नहीं।

रातभर डटे रहे, पर सुबह टूट गईं उम्मीदें

  • रातभर परिजनों की आंखें घटनास्थल पर डटी रहीं। हर आहट पर उम्मीद जागती कि शायद चंद्रपाल और विजय जिंदा बाहर आ जाएंगे। दोनों के मोबाइल फोन बंद थे या पहुंच से बाहर आ रहे थे, लेकिन परिवार ने हिम्मत नहीं छोड़ी।
  • उन्हें क्या पता था कि जिस सुबह का इंतजार वे अपनों को सही-सलामत देखने के लिए कर रहे हैं, वह जिंदगी का सबसे दर्दनाक दिन बन जाएगी। सोमवार सुबह मलबे से एक-एक कर दोनों के शव निकले तो मौके पर चीख-पुकार मच गई।

AAP ने सरकार को घेरा

बाप-बेटे की मौत के मामले में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के विभागों के काम करने के तरीकों पर सवाल उठाया है। पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि उगाही के चलते इमारतें गिर रही हैं।

राजेश सरोहा

लेखक के बारे मेंराजेश सरोहाराजेश सरोहा, नवभारत टाइम्स में बतौर विशेष संवाददाता कार्यरत है। पत्रकारिता में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में काम करते हुए 22 साल से अधिक बीत चुके है। साल 2000 से लेकर 2003 तक दैनिक जागरण में काम किया। 10 मार्च 2003 से नवभारत टाइम्स में कार्यरत है। नवभारत टाइम्स अखबार में काम करते हुए लंबे समय तक क्राइम रिपोर्टिंग और दिल्ली के सभी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। इसके अलावा दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली विघुत बोर्ड की कवरेज की है। वर्तमान में दिल्ली नगर निगम, तीस हजारी कोर्ट और कड़कड़डूमा कोर्ट के अलावा नमों भारत ट्रेन (दिल्ली सेक्शन) की रिपोर्टिंग कर रहे है। इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर कॉलेज से मॉस कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की है। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एलएलबी और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन में एमए की है।… और पढ़ें





Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Mumbai Indians’ new coach Luke Williams on Harmanpreet Kaur, WPL auction and plans for 2027 – Delhi News Daily
Next Article LinkedIN Icon Stock Market LIVE: Sensex opens over 100 pts lower, Nifty 50 below 22,750; IT leads losses – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Hegseth fires top Pentagon military planner as Trump weighs fresh Iran strikes: Report – Delhi News Daily
  • Stock Market LIVE: Sensex up nearly 200 pts, Nifty 50 over 22,700; Jio Platforms jumps 5% – Delhi News Daily
  • ‘Ranabaali’ box office collection day 13: Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna’s film crosses Rs 75 crore mark; eyes Rs 100 crore in third weekend – Delhi News Daily
  • Daryl Mitchell press conference : On Abhishek Sharma’s 38-ball 113, sixathon and more – Delhi News Daily
  • 28 Seats, 4 States, 0 Wins: Rahul Gandhi’s Congress Draws A Blank In MLC Polls, Biggest Blow In Karnataka – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Baththa Box Office Collection Day 13: Vijay Sethupathi’s Film Nears ₹26 Crore India Net – Delhi News Daily

Baththa Box Office Collection Day 13: Vijay Sethupathi's Baththa continued its theatrical run with a marginal increase in collections on…

3 Min Read
Entertainment

Russell Brand’s Accuser Breaks Down In Court: Woman Describes Alleged Hotel Room Ordeal – Delhi News Daily

Russell Brand’s Accuser Breaks Down In Court: Woman Describes Alleged Hotel Room Ordeal Source link

0 Min Read
Delhi News
Entertainment

दिल्ली में मिलावटखोरों के खिलाफ सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन, 922 किलो खराब खोया, छेना और रसगुल्ले नष्ट – Delhi News Daily

दिल्ली में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने…

14 Min Read
Entertainment

Jailer 2 Box Office Collection Day 7: Rajinikanth Film Crosses ₹580 Cr Worldwide, Sees 40% Drop In India Net – Delhi News Daily

Jailer 2 Box Office Collection Day 7: Rajinikanth's Jailer 2 recorded a worldwide gross of ₹582.45 crore by the end…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?