Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: घर की दिवाली छोड़, शहर की खुशियां बचाने निकले, आज की रात ये रहेंगे तैनात – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > घर की दिवाली छोड़, शहर की खुशियां बचाने निकले, आज की रात ये रहेंगे तैनात – Delhi News Daily
Entertainment

घर की दिवाली छोड़, शहर की खुशियां बचाने निकले, आज की रात ये रहेंगे तैनात – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: November 8, 2026 3:12 am
delhinewsdaily
Share
Delhi News
SHARE


Contents
दिवाली के त्योहार पर जब पूरा शहर खुशियां मनाता है, तब सुरक्षाकर्मी, दमकलकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और डिलीवरी पार्टनर्स अपने परिवारों से दूर रहकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।न रुके जरूरी सामान की डिलिवरी का सिलसिलाकिसी मरीज की जिंदगी बचाना ही सच्ची दिवालीजरूरतमंदों के साथ बांटी दिवाली की खुशियांवर्दी की जिम्मेदारी सबसे पहले, परिवार बाद मेंदिवाली पर दूसरों के घरों में रोशनी लाते हैं

दिवाली के त्योहार पर जब पूरा शहर खुशियां मनाता है, तब सुरक्षाकर्मी, दमकलकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और डिलीवरी पार्टनर्स अपने परिवारों से दूर रहकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।

Delhi News
नई दिल्ली: दिवाली की रोशनी में जब शहर खुशियां मना रहा होता है, तब कुछ लोग अपने परिवार से दूर रहकर दूसरों की जिंदगी आसान और सुरक्षित बनाने में जुटे रहते है। कोई जरूरी सामान की डिलिवरी जारी रखता है, कोई अस्पताल में मरीजों की देखभाल करता है, तो कोई वर्दी पहनकर सुरक्षा संभालता है, आइए इन्हें जानते है….

न रुके जरूरी सामान की डिलिवरी का सिलसिला

ब्लिंकिट के डिलिवरी पार्टनर उस्मान दिवाली पर भी लोगों के घरों तक जरूरी सामान पहुंचाने में जुटे रहेंगे। वह पिछले ढाई साल से मयूर विहार इलाके में डिलिवरी का काम कर रहे हैं। उस्मान का कहना है कि दिवाली जैसे त्योहारों पर ऑर्डर बढ़ जाते हैं। ऐसे में काम करने पर इंसेंटिव भी मिलता है। उनके मुताबिक, कंपनी की सेवा 24 घंटे जारी रहती है। त्योहार के दिन लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाने का सिलसिला चलता रहे इसके लिए दिवाली पर वह और उनके कई साथी ड्यूटी करेंगे। उन्होंने बताया कि ब्लिंकिट में डिलिवरी पार्टनर्स को अपनी सुविधा के अनुसार काम का समय चुनने की आजादी है।

किसी मरीज की जिंदगी बचाना ही सच्ची दिवाली

जग प्रवेश चंद्र अस्पताल के इमरजेंसी एचडीयू वार्ड में तैनात नर्सिंग स्टाफ संजय मीणा इस दिवाली रात आठ बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे। बच्चों का सपना था कि परिवार के साथ गांव जाकर पटाखे चलाएंगे और त्योहार मनाएंगे, लेकिन अब वे घर पर पूजा करेंगे और संजय अस्पताल में मरीजों की सेवा करेंगे। संजय कहते हैं, परिवार से दूर रहने का दुख है, लेकिन किसी की जिंदगी बचाना ही सच्ची दिवाली है।

जरूरतमंदों के साथ बांटी दिवाली की खुशियां

कालिंदी कुंज थाने में तैनात इंस्पेक्टर रमन कुमार और हजरत निजामुद्दीन रेलवे थाने के इंस्पेक्टर शंभू नाथ ने दिवाली जरूरतमंदों के साथ मनाई। दोनों ने बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दी, उपहार बाटे और उनके साथ समय बिताया। उनका उद्देश्य आर्थिक तंगी से जूझने वालों तक खुशियां पहुंचाना है।

वर्दी की जिम्मेदारी सबसे पहले, परिवार बाद में

जब लोग परिवार के साथ दिवाली मना रहे थे, तब लोधी कॉलोनी थाने की SI प्रियंका जुयाल और कॉन्स्टेबल ममता यादव सुरक्षा में तैनात थी। दोनों ने ‘ड्यूटी फर्स्ट’ के संकल्प के साथ त्योहार पर भी अपनी जिम्मेदारी निभाई।

दिवाली पर दूसरों के घरों में रोशनी लाते हैं

द्वारका फायर स्टेशन के स्टेशन ऑफिसर अमित कुमार ने 8 नवंबर 2017 को दिवाली के दिन फायर सर्विस जॉइन की थी। हर दिवाली वह परिवार से दूर टीम के साथ लोगों की जान-माल बचाने में जुटे रहते है। अमित कहते है कि अपनों से दूर रहने का दुख जरूर है, लेकिन किसी दूसरे परिवार को सुरक्षित बचाने की खुशी उससे कहीं बड़ी है।

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।… और पढ़ें





Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article How New Zealand exposed India batters in Wellington – Delhi News Daily
Next Article LinkedIN Icon FSSAI seizes 3,280 tonnes of food worth ₹818 mn, suspends 1,133 licences – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • At least 21 dead after migrant boat sinks off Senegal’s northwestern coast – Delhi News Daily
  • Divi’s Labs Q2 Results: PAT surges 64% YoY to Rs 1,127 crore; revenue jumps 35% – Delhi News Daily
  • Jatayu Earth’s Center Nature Park: Why Ramayana’s Jatayu-Ravana Battle Has Put This Kerala Landmark In Focus – Delhi News Daily
  • Vaibhav Suryavanshi Appointed Bihar Captain For Syed Mushtaq Ali Trophy 2026; Check Full Squad – Delhi News Daily
  • ‘Embodiment Of Service To The Nation’: BJP Leaders, Allies Wish Veteran LK Advani As He Enters 100th Year – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Charles Jokes He May Need to Hand Out Umbrellas—Then Takes a Swipe at His Many PMs – Delhi News Daily

Charles Jokes He May Need to Hand Out Umbrellas—Then Takes a Swipe at His Many PMs Source link

0 Min Read
Entertainment

‘No, Thalaiva, I am fit as a rock’: ‘Naan Kadavul’ actor Mottai Rajendran dismisses ICU hospitalisation rumours after meeting actor Sukumar – Delhi News Daily

Actor Mottai Rajendran has dismissed rumours claiming that he was admitted to an intensive care unit (ICU), reassuring people concerned…

3 Min Read
Entertainment

Janhvi Kapoor shares glimpses from a snowy shoot at a secret location, says, ‘Pinch me’ as she feels ‘numb from the cold but all warm and fuzzy’ – Delhi News Daily

Janhvi Kapoor shares glimpses from a snowy shoot at a secret location, says, 'Pinch me' as she feels 'numb from…

3 Min Read
delhi road accident
Entertainment

दिल्ली में इस साल रोजाना सड़क हादसों में पांच मौतें, पिछले छह वर्षों में सबसे अधिक – Delhi News Daily

नई दिल्ली: दिल्ली की सड़कें 2026 में अधिक जानलेवा साबित हुईं, जहां वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में प्रतिदिन औसतन…

7 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?