Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: महासंघ का फैसला दशहरा पर्व 20 अक्तूबर को मनाया जायेगा: ‘रामलीला कमेटियों को निःशुल्क बिजली दी जाये’
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Lifestyle > महासंघ का फैसला दशहरा पर्व 20 अक्तूबर को मनाया जायेगा: ‘रामलीला कमेटियों को निःशुल्क बिजली दी जाये’
Lifestyle

महासंघ का फैसला दशहरा पर्व 20 अक्तूबर को मनाया जायेगा: ‘रामलीला कमेटियों को निःशुल्क बिजली दी जाये’

delhinewsdaily
Last updated: June 14, 2026 10:58 am
delhinewsdaily
Share
SHARE

राजधानी की समस्त रामलीला कमेटियों की संस्था श्री रामलीला महासंघ की एक विशेष बैठक कांस्ट्टीयूशन क्लब नई दिल्ली में महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। रामलीला आयोजन के दौरान होनेवाली समस्याओं का एक मंच पर निवारण करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मत निर्णय हुआ कि इस वर्ष दशहरा पर्व 20 अक्तूबर 2026 को पूरे देश में मनाया जायेगा।

इस बैठक में कमेटियों के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्यों से अवगत कराया। श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा पिछले वर्ष दिल्ली सरकार ने लीला कमेटियों को 1200 यूनिट निःशुल्क बिजली प्रदान की इसके लिए हम सरकार का धन्यवाद करते है। हम सरकार से अनुरोध करते है कि इस वर्ष से रामलीलाओं को निःशुल्क बिजली प्रदान की जाये। अन्य विभागों की तरह दिल्ली विकास प्राधिकरण भी रामलीलाओं के लिए अपने ग्राउण्ड 45 दिनों के लिए.  निःशुल्क उपलब्ध कराये ।

इस वर्ष रामलीला महोत्सव 11 से 21 अक्तूबर 2026 तक मनाया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा दिल्ली प्रदेश के नवयुक्त अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, राज्यमंत्री भारत सरकार का सभी रामलीला कमेटियों की ओर से अभिनन्दन किया गया और उन्हें शक्ति की प्रतीक हनुमान जी गदा, शाल, आदि प्रदान की गयी, इसकी के साथ मंचन आसीन सभी सांसदों का महासंघ पदाधिकारियों ने रामनामी पट्टका, गदा भेंट कर सम्मान किया।

भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, राज्यमंत्री भारत सरकार ने कहा कि रामकाज में किसी को भी वाधक नहीं बनने दिया जायेगा। उन्होने कहा कि लीलाएं शुरू होने से पूर्व ही आयोजन की हर समास्या का हल करवाया जायेगा। सांसद प्रवीण खण्डेलवाल ने कहा कि पिछले वर्ष भी हमने लीलाओं के लिए कार्य किया था, जो समस्याएं रह गयी है  वह हम सभी सांसद मिलकर हल करवायेगे। सांसद रामवीर सिंह बिधूडी ने बताया कि रामलीलाएं हमारी संस्कृति है हम रामलीलाओं की समस्याओं के निवारण के लिए हम सभी सांसद गृहमंत्री अमित शाह के साथ-साथ उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मिलकर समाधान करवायेगे।

सांसद कमलजीत सहरावत ने आश्वासन दिया कि केन्द्र, दिल्ली एवं निगम में रामभक्तों की सरकार है श्री रामलीला महासंघ की सभी समस्याओं का समाधान करवायेंगे, दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली वासियों के लिए सक्रिय रूप से समर्पित है, उन्होंने पिछले वर्ष भी रामलीलाओं के लिए कार्य किया। दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम से उनका हल करवाया जायेगा।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Salman Khan’s Bold Buzzcut Is Breaking The Internet: Is This The Ultimate Summer Style? – Delhi News Daily
Next Article Business Standard Amazon in most ‘aggressive’ phase of India expansion: Country head – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘Strive To Become Excellent CM’: Tamil Nadu Congress Chief’s Message To Vijay Amid PM Buzz – Delhi News Daily
  • Oppo Find X10 Pro Max Leaked Images Reveal Two Colourways – Delhi News Daily
  • Lululemon cuts outlook again, highlighting to-do list for new CEO – Delhi News Daily
  • 2,000 sick after Indonesia school meals; rights body seeks probe – Delhi News Daily
  • Isro launches EOS-05, India’s 1st imaging satellite in geosynchronous orbit – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Lifestyle

‘एक पन्ने से शुरू हुआ सफर, आज बना जनआवाज़ : युवा पत्रकार निर्भीक बनें’ — किरण चोपड़ा

पंजाब केसरी की निदेशक किरण चोपड़ा ने युवा पत्रकारों को निर्भीक होकर पत्रकारिता करने और हमेशा सच्चाई का साथ निभाने…

2 Min Read
Lifestyle

पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शर्मा की पहली पुण्यतिथि पर जगह-जगह भंडारे

पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार एवं मातृ श्री मीडिया अवॉर्ड समिति के संस्थापक स्वर्गीय दिनेश शर्मा के निधन को एक…

2 Min Read
Lifestyle

रजनीश डॉलर बाबा को महंत पद का दायित्व सौंपा गया

नर्मदा नदी के पावन तट पर पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के भ्रमणशील मंडल एवं सत पंच परमेश्वर के सान्निध्य में…

1 Min Read
Lifestyle

प्रयागराज की पावन धरा से पुण्य प्रयास: राष्ट्र रक्षा और विश्व शांति के लिए सवा लाख तंडुल शिवलिंग महायज्ञ

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन त्रिवेणी संगम की अलौकिक भूमि एक बार फिर एक युगांतरकारी आध्यात्मिक क्रांति की…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?