Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: DUSU Election प्रचार के दौरान सत्यवती कॉलेज के पास बबाल, दो गुटों में मारपीट के बाद 2 छात्र घायल, गाड़ियां क्षतिग्रस्त; जांच में जुटी पुलिस – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > DUSU Election प्रचार के दौरान सत्यवती कॉलेज के पास बबाल, दो गुटों में मारपीट के बाद 2 छात्र घायल, गाड़ियां क्षतिग्रस्त; जांच में जुटी पुलिस – Delhi News Daily
Entertainment

DUSU Election प्रचार के दौरान सत्यवती कॉलेज के पास बबाल, दो गुटों में मारपीट के बाद 2 छात्र घायल, गाड़ियां क्षतिग्रस्त; जांच में जुटी पुलिस – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: September 16, 2026 12:12 pm
delhinewsdaily
Share
Satyawati College student clash
SHARE


Contents
दिल्ली के सत्यवती कॉलेज के बाहर छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया। वजीरपुर गांव के पास हुई झड़प में दो छात्र घायल हुए और दो वाहन क्षतिग्रस्त मिले हैं। पुलिस ने क्राइम टीम और एफएसएल से जांच कराई है। मामले में सीसीटीवी और मेडिकल रिपोर्ट खंगाली जा रही हैं।वजीरपुर गांव के पास हुआ विवादघायल छात्रों का कराया गया मेडिकलक्राइम टीम और एफएसएल ने जुटाए सबूतचुनाव प्रचार के दौरान विवाद की बातपुलिस कर रही आगे की जांच

दिल्ली के सत्यवती कॉलेज के बाहर छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया। वजीरपुर गांव के पास हुई झड़प में दो छात्र घायल हुए और दो वाहन क्षतिग्रस्त मिले हैं। पुलिस ने क्राइम टीम और एफएसएल से जांच कराई है। मामले में सीसीटीवी और मेडिकल रिपोर्ट खंगाली जा रही हैं।

Satyawati College student clash
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को भारत नगर के वजीरपुर गांव के पास अंश और भविष्य चौधरी के बीच झगड़ा हुआ।
नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के सत्यवती कॉलेज के बाहर मंगलवार को छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद ने अचानक माहौल गरमा दिया और छात्र राजनीति को ऐसा मोड़ दिया कि इसका हाल गाड़ी की हालत देखकर सिर्फ अंदाजा ही लगायाजा सकता है । भारत नगर के वजीरपुर गांव के पास हुई इस घटना में दो छात्र घायल हुए, जबकि मौके पर दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त मिलीं हैं। पुलिस के मुताबिक, विवाद में सत्यवती कॉलेज के 19 वर्षीय छात्र अंश और भविष्य चौधरी शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि घटना कॉलेज के छात्र संघ चुनाव के प्रचार से जुड़ी थी। कुछ रिपोर्टों में झगड़े के दौरान मारपीट और फायरिंग की सूचना का भी जिक्र है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल इसे छात्रों के बीच हुए झगड़े के तौर पर दर्ज करते हुए मेडिकल रिपोर्ट और शुरुआती जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। दोनों छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की जानकारी भी सामने आई है।

वजीरपुर गांव के पास हुआ विवाद

  • पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को भारत नगर के वजीरपुर गांव के पास अंश और भविष्य चौधरी के बीच झगड़ा हुआ।
  • दोनों सत्यवती कॉलेज के 19 वर्षीय छात्र हैं।
  • घटना के बाद मौके पर दो वाहन क्षतिग्रस्त मिले।

घायल छात्रों का कराया गया मेडिकल

  • शुरुआती जानकारी के मुताबिक, झड़प में दोनों छात्र घायल हुए।
  • दोनों को दीपचंद बंधु अस्पताल ले जाने की बात सामने आई है।
  • पुलिस ने दोनों के मेडिकल-लीगल केस यानी एमएलसी तैयार कराए हैं।

क्राइम टीम और एफएसएल ने जुटाए सबूत

  • घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
  • क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब यानी एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
  • क्षतिग्रस्त वाहनों समेत मौके से जरूरी सबूत जुटाए गए।

चुनाव प्रचार के दौरान विवाद की बात

  • कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों छात्र कॉलेज छात्र संघ चुनाव के प्रचार में शामिल थे।
  • इसी दौरान दो गुटों के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद मारपीट हुई।
  • फायरिंग की सूचना की भी जांच की जा रही है और पुलिस घटनाक्रम को समझने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस कर रही आगे की जांच

दिल्ली पुलिस का कहना है कि एमएलसी और शुरुआती जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कानून के मुताबिक जरूरी कार्रवाई की जा रही है। घटना में और कौन लोग शामिल थे और विवाद की असली वजह क्या थी, इसकी जांच जारी है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

टीना

लेखक के बारे मेंटीना“टीना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की प्रक्रिया में हैं। फिलहाल वह नेशनल, क्राइम, जंगल न्यूज, गुड न्यूज और लोकल खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

इसके अलावा, एनबीटी की सोशल मीडिया टीम के साथ मिलकर वह लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स तक प्रभावशाली और भरोसेमंद कंटेंट पहुंचाने का काम कर रही हैं।

टीना ने अपने करियर की शुरुआत ‘फेमिनिज्म इन इंडिया’ से की, जहां उन्होंने समावेशी सोच, जेंडर संवेदनशीलता और सामाजिक मुद्दों को गहराई से समझा। और वहीं, समावेशी दुनिया की परिकल्पना से वाकिफ हुईं।

टीना का सकारात्मक पत्रकारिता और समावेशी लेखन की ओर बेहद झुकाव है। साथ ही, वह सीखने की प्रक्रिया में विश्वास रखती हैं।

टीना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से स्नातक और डीयू से ही पत्रकारिता में डिप्लोमा भी प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की और डिजिटल मीडिया में कदम रखा।”… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article “We Are Very Optimistic”: Jerry Jones Backs Dallas Cowboys After New York Giants Loss, But How Much Can They Improve? – Delhi News Daily
Next Article Business Standard UPI MDR could add ₹15,000-20,600 crore to fintechs and banks annually – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘Congress Believes In Creating Ruckus, Exposed Again’: BJP After EC Denies Oppn’s Meeting Request Claim – Delhi News Daily
  • Gears of War: E-Day PC Performance Review: The Best Looking Game in Years – Delhi News Daily
  • Crocs puts India on global priority list, steps up stores, sourcing and product play – Delhi News Daily
  • Florida couple’s colorful Sarasota cottage village houses 17 small businesses; a 324-apartment plan threatened demolition, but owners canceled the sale and took the property off market – Delhi News Daily
  • Sugar stocks Balrampur Chini, Dhampur Sugar, others rally up to 8%. What’s behind the uptick? – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Delhi News
Entertainment

दिल्ली: एक शख्स ने नशे में फैलाई बिल्डिंग झुकने की अफवाह, दमकल और पुलिस की गाड़ियां दौड़ीं, निकली फेक कॉल – Delhi News Daily

Edited by: दीपांशु|नवभारतटाइम्स.कॉम•30 Sept 2026, 12:22 am ISTदक्षिण दिल्ली के मैदान गढ़ी में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने…

3 Min Read
Entertainment

Anshu Malika: Roja’s daughter Anshu Malika creates history; proud mother celebrates daughter’s first Indian student recognition | Tamil Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Roja Selvamani, who became a leading actress in Tamil cinema during the 1990s, is now proudly celebrating a major achievement…

3 Min Read
Entertainment

दिल्ली में SIR की शुरुआत, आज से फॉर्म देने घर-घर जाएंगे BLO, सात अक्टूबर को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट – Delhi News Daily

दिल्ली में एसआईआर की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इस दौरान बीएलओ घरों में जाकर फॉर्म देंगे। अगर…

6 Min Read
Entertainment

3,000 Songs, Theme Park: Who Inherits Dolly Parton’s $450 Million Empire? Singer’s WILL Details Out – Delhi News Daily

3,000 Songs, Theme Park: Who Inherits Dolly Parton's $450 Million Empire? Singer's WILL Details Out Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?