Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: SIR: दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.5 लाख नाम बाहर: वेस्ट दिल्ली से नए वोटरों के आए सबसे ज्यादा आवेदन – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > SIR: दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.5 लाख नाम बाहर: वेस्ट दिल्ली से नए वोटरों के आए सबसे ज्यादा आवेदन – Delhi News Daily
Entertainment

SIR: दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.5 लाख नाम बाहर: वेस्ट दिल्ली से नए वोटरों के आए सबसे ज्यादा आवेदन – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: September 3, 2026 4:12 am
delhinewsdaily
Share
Delhi SIR draft roll
SHARE


Contents
इन सीटों पर हटे हैं सबसे ज्यादा नाम‘EPIC नंबर डालकर और कैप्चा भरकर खोजा जा सकता है लिस्ट में नाम’ड्राफ्ट लिस्ट (SIR) ऑनलाइन कहां देख सकते हैं? – NBT रीडरड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या कारण हो सकता है और नया नाम कैसे जुड़वाएं? – अरविंद द्विवेदीक्या वोटर लिस्ट से नाम कटने पर नागरिकता खत्म हो जाती है? – अनूप कुमारएक ही एड्रेस पर दो सीनियर सिटीजन हैं। दोनों ही पति-पत्नी हैं। SIR के बाद दोनों के अलग-अलग पोलिंग बूथ जनरेट हुए हैं। किस नियम कायदे के साथ ऐसा हो सकता है? – कुमार हरिओमवेस्ट दिल्ली से आए अब तक सबसे ज्यादा आवेदन31 अगस्त को 2,14,534 लोगों ने फॉर्म 6 के जरिए आवेदन कियाकरेक्शन और नाम हटवाने के भी मामले
उदय जगताप, नई दिल्ली: दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत जारी हुई ड्राफ्ट रोल में 5 विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक वोट कटे हैं। इनमें 4 हैं, जहां पिछले चुनाव में डाले गए वोट की तुलना में वोटर तक नहीं बचे हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों की ड्राफ्ट लिस्ट में से करीब 47.5 लाख मतदाताओं के नाम हटे हैं। पूरी दिल्ली में औसतन 33 फीसदी वोटरों के नाम नहीं हैं। अब ऐसे आंकड़े सामने आने से सियासी गणित बिगड़ सकता है।

दिल्ली की तुगलकाबाद विधानसभा सीट में सर्वाधिक नाम हटे हैं। यहां 1,92,419 वोटर्स हैं। इनमें 1,00,345 वोटर्स के नाम ड्राफ्ट रोल में हैं, जबकि 92,074 वोटर्स के नाम लिस्ट में नहीं हैं। अगर 2025 विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो 2,04,802 वोटर्स में से 1,14,402 ने मतदान किया था। यहां पिछले साल वोट डालने वालों की संख्या के बराबर लोगों के नाम तक नहीं जुड़े हैं। इसी तरह ओखला में 3,62,813 वोटर्स में से 1,96,362 के नाम लिस्ट में हैं, जबकि 1,64,451 के नाम कट गए हैं। विधानसभा चुनाव में ओखला में 2,08,918 लोगों ने वोट डाला था। यहां भी उतने वोटर ड्राफ्ट रोल में नहीं आए हैं, जितने ने वोट किया था। तीसरे नंबर पर आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र है। यहां 1,30,161 वोटर्स में से 57,874 के नाम हटे हैं। आरके पुरम सीट में पिछले विधानसभा चुनाव में 140736 में से 75954 वोटर्स ने वोट डाले थे। वही 72,287 वोटर्स के नाम ड्राफ्ट रोल में हैं, जबकि चुनाव में इससे अधिक ने वोट डाले थे। कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट चौथे नंबर पर है। के नाम बचे हैं, जबकि 60,486 के नाम बाहर हुए हैं।

इन सीटों पर हटे हैं सबसे ज्यादा नाम

delhi SIR

SIR ड्राफ्ट रोल से नेताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं! कई अहम सीटों पर वोटर्स के घटने से रजिस्टर्ड और बचे वोटर्स के बीच बड़ा अंतर आ गया है। कालकाजी में 1,81,350 वोटरों में से 77,604 (42.79%) और नई दिल्ली में 89,683 में से 37,454 (41.76%) लोगों के नाम हटे हैं। बुराड़ी में 4,28,480 में से 1,68,670 (39.37%) लोगों के नाम हटे हैं, जबकि विकासपुरी में 1,46,511 और करावल नगर में 1,00,226 का अंतर है। जनकपुरी, विश्वास नगर, किराड़ी, शालीमार बाग और दिल्ली कैंट में 25% से 36% नाम लिस्ट से बाहर हैं। SIR के ड्राफ्ट रोल से जुड़ा कोई सवाल आपके मन में है तो सवाल के साथ SIR लिखकर हमें 9220747220 पर व्हाट्सएप करें, हम उसका जवाब एक्सपर्ट से लेकर छापेंगे।

delhi SIR

‘EPIC नंबर डालकर और कैप्चा भरकर खोजा जा सकता है लिस्ट में नाम’

दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत जारी ड्राफ्ट रोल को लेकर हमें आपके सवाल बड़ी संख्या में मिल रहे हैं। NBT रीडर्स के लिए उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रशांत प्रसाद ने जवाब दिए हैं।

ड्राफ्ट लिस्ट (SIR) ऑनलाइन कहां देख सकते हैं? – NBT रीडर

मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली की वेबसाइट CEO DELHI.GOV.IN पर जाकर ‘DRAFT ELECTORAL ROLL’ में अपना नाम देख सकते हैं। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन 1950 से भी मदद ली जा सकती है। EPIC नंबर डालकर और कैप्चा भरकर आसानी से नाम खोजा जा सकता है।

ड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या कारण हो सकता है और नया नाम कैसे जुड़वाएं? – अरविंद द्विवेदी

नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरें। इसके लिए एक आईडी प्रूफ और एक एड्रेस प्रूफ देना होगा। हलफनामा भी देना होगा।

क्या वोटर लिस्ट से नाम कटने पर नागरिकता खत्म हो जाती है? – अनूप कुमार

नहीं, ऐसा कुछ नहीं होता।

एक ही एड्रेस पर दो सीनियर सिटीजन हैं। दोनों ही पति-पत्नी हैं। SIR के बाद दोनों के अलग-अलग पोलिंग बूथ जनरेट हुए हैं। किस नियम कायदे के साथ ऐसा हो सकता है? – कुमार हरिओम

पोलिंग स्टेशन के पुनर्गठन के कारण ऐसा हो सकता है। मौजूद इलेक्टोरल रोल की प्रविष्टियों में सुधार के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं।

वेस्ट दिल्ली से आए अब तक सबसे ज्यादा आवेदन

दिल्ली में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत वोटर लिस्ट में अपना नाम जोड़ने के लिए लोग आगे आए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ऑफिस के डेटा के मुताबिक, 1 सितंबर तक वोटर लिस्ट में नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के तहत कुल 2,18,139 एप्लिकेशन मिल चुकी हैं। 31 अगस्त को 2,14,534 लोगों ने फॉर्म 6 के जरिए आवेदन किया था। जबकि 1 सितंबर को 3,605 और नए एप्लिकेशंस सबमिट हुए।

31 अगस्त को 2,14,534 लोगों ने फॉर्म 6 के जरिए आवेदन किया

वेस्ट दिल्ली से सर्वाधिक एप्लिकेशन आए हैं। डिस्ट्रिक्ट लेवल पर नए वोटर बनने के मामले में वेस्ट दिल्ली सबसे आगे चल रहा है। वेस्ट दिल्ली से 31 अगस्त तक 29,073 एप्लिकेशन आई थीं और 1 सितंबर को भी सबसे ज्यादा 457 नए फॉर्म यही जमा हुए। इसके अलावा साउथ-ईस्ट दिल्ली से 25,121, नॉर्थ-ईस्ट से 24,685, नॉर्थ-वेस्ट से 21,836 और ईस्ट दिल्ली से 21,444 एप्लिकेशन मिली हैं। फॉर्म-6 के 2.18 लाख से ज्यादा एप्लिकेशन बिल्कुल नए वोटर्स के हैं।

करेक्शन और नाम हटवाने के भी मामले

वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के अलावा करेक्शन और नाम कटवाने के लिए भी बड़ी संख्या में एप्लिकेशंस आई हैं। वोटर लिस्ट से नाम हटाने या ऑब्जेक्शन दर्ज कराने वाले फॉर्म-7 के तहत 31 अगस्त तक 51,482 एप्लिकेशन आए थे, जबकि 1 सितंबर को 40 नए फॉर्म मिले। वहीं एड्रेस या डिटेल्स में करेक्शन कराने वाले फॉर्म-8 के तहत 31 अगस्त तक 2,61,935 और 1 सितंबर को 1,866 एप्लिकेशंस सबमिट हुए। हालांकि फॉर्म-8 का नंबर काफी ज्यादा है।

टीना

लेखक के बारे मेंटीना“टीना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की प्रक्रिया में हैं। फिलहाल वह नेशनल, क्राइम, जंगल न्यूज, गुड न्यूज और लोकल खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

इसके अलावा, एनबीटी की सोशल मीडिया टीम के साथ मिलकर वह लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स तक प्रभावशाली और भरोसेमंद कंटेंट पहुंचाने का काम कर रही हैं।

टीना ने अपने करियर की शुरुआत ‘फेमिनिज्म इन इंडिया’ से की, जहां उन्होंने समावेशी सोच, जेंडर संवेदनशीलता और सामाजिक मुद्दों को गहराई से समझा। और वहीं, समावेशी दुनिया की परिकल्पना से वाकिफ हुईं।

टीना का सकारात्मक पत्रकारिता और समावेशी लेखन की ओर बेहद झुकाव है। साथ ही, वह सीखने की प्रक्रिया में विश्वास रखती हैं।

टीना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से स्नातक और डीयू से ही पत्रकारिता में डिप्लोमा भी प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की और डिजिटल मीडिया में कदम रखा।”… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Lionel Messi To Receive Huge Tribute In Argentina After International Retirement. It Goes Beyond 11-A-Side Games – Delhi News Daily
Next Article Business Standard Stock Market LIVE: Sensex rises 200 pts, Nifty near 24,000; Nifty IT tumbles 1% as Infosys, TCS drag – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Activision Says It Wants to Make ‘The Greatest Halo Game Ever’ – Delhi News Daily
  • Neeman’s appoints Deepu Virmani as chief product officer – Delhi News Daily
  • Pennsylvania’s youth business fair grew from 60 booths in 2022 to 100 in 2026; kids ages 5 to 16 handled their own products, pricing and sales with no adults behind the tables – Delhi News Daily
  • At UNGA, Trump vows ‘unmatched military might’ against drug cartels – Delhi News Daily
  • नीति आयोग की तर्ज पर बनेगा DITI, दिल्ली सरकार के थिंक टैंक के रूप में करेगा काम, तैयारियां तेज – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

delhi
Entertainment

‘कारों के कब्रिस्तान’ पर भड़का दिल्ली हाई कोर्ट, दिल्ली सरकार और पुलिस को जारी किया नोटिस – Delhi News Daily

दिल्ली की मुख्य सड़कों पर खराब, लावारिस और जब्त की गई गाड़ियों के खतरनाक ढेर पर दिल्ली हाई कोर्ट ने…

3 Min Read
Entertainment

‘Trump-Level’ Security For Taylor Swift’s Massive MSG Wedding As Mind-Blowing Cost Is Revealed – Delhi News Daily

'Trump-Level' Security For Taylor Swift's Massive MSG Wedding As Mind-Blowing Cost Is Revealed Source link

0 Min Read
Entertainment

Maatrubhumi Release Date UPDATE: Salman Khan Films Denies Reports Of Delay; ‘Not Yet Submitted To CBFC’ – Delhi News Daily

Mumbai, Jul 4 (PTI) The makers of Salman Khan-starrer "Maatrubhumi: May War Rest in Peace" on Saturday dismissed reports claiming…

2 Min Read
Delhi News
Entertainment

Delhi News: पीड़ित ने मरते वक्त लिया था कातिल का नाम, पुलिस ने दर्ज किया मामूली केस; अब घिरे SHO और IO – Delhi News Daily

दिल्ली की एक अदालत ने हत्या के मामले को लापरवाही से गाड़ी चलाने का रूप देने वाले शाहबाद डेयरी थाने…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?